Mon. Apr 29th, 2024


ओपिनियन पोल के आंकड़े।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
ओपिनियन पोल के आंकड़े।

कोलकाता: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर लड़ाई काफी कड़ी हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी जीत का दावा कर रही है तो वहीं राज्य में टीएमसी की सरकार है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कड़ी टक्कर भी मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल की जनता के मन में क्या है?

इसी को लेकर INDIA TV-CNX की ओर से एक ओपिनियन पोल कराया गया है। ओपिनियन पोल के जरिए हमने जनता का मूड जानने की कोशिश की। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यहां बीजेपी को 23 सीटों पर बढ़त मिल रही है तो वहीं टीएमसी 19 सीटों पर आगे चल रही है। इनके अलावा कांग्रेस और लेफ्ट का खाता भी खुलता हुआ नहीं नजर आ रहा है।

इन हॉट सीटों पर डालें नजर-

  • ओपिनियन पोल के मुताबिक आसनसोल से हार रहे शत्रुघ्न सिन्हा 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बेहरामपुर से हार रहे अधीर रंजन चौधरी, यहां से युसूफ पठान बढ़त बनाते दिख रहे हैं 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा हारती दिख रही हैं 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से चुनाव जीत रहे हैं
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बैरकपुर से पार्थ भौमिक हारते दिख रहा हैं
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी बढ़त बना रहे हैं 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बर्धमान-दुर्गापुर से कीर्ति आजाद की हार हो सकती है, यहां से दिलीप घोष जीत सकते हैं
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बीरभूम से शताब्दी रॉय जीत सकती हैं 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बालूरघाट से सुकांत मजुमदार जीत सकते हैं 
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक बानगांव से शांतनु ठाकुर बढ़त बना रहे हैं
  • ओपिनियन पोल के मुताबिक कांथी से सौमेंदु अधिकारी जीत सकते हैं 

सभी 42 सीटों का जानें हाल-

  1. दमदम  – TMC 
  2. जाधवपुर  – TMC
  3. कोलकाता दक्षिण  – TMC
  4. कोलकाता उत्तर  – TMC  
  5. हावड़ा  – TMC
  6. कूचबिहार – BJP
  7. अलीपुरद्वार – BJP
  8. जलपाईगुड़ी – BJP 
  9. दार्जीलिंग – BJP 
  10. रायगंज – BJP 
  11. बालूरघाट – BJP
  12. माल्दा उत्तर – TMC
  13. माल्दा दक्षिण – TMC
  14. जंगीपुर – TMC
  15. बेहरामपुर – TMC
  16. मुर्शिदाबाद – TMC
  17. कृष्णानगर – BJP 
  18. रानाघाट – BJP
  19. बानगांव – BJP 
  20. बैरकपुर – BJP 
  21. बारासात – BJP 
  22. बशीरहाट – TMC 
  23. जयनगर – TMC
  24. मथुरापुर – TMC
  25. डायमंड हार्बर – TMC
  26. उलुबेरिया – TMC
  27. श्रीरामपुर – TMC
  28. हुगली – BJP
  29. आरामबाग – BJP
  30. तमलुक – BJP
  31. कांथी – BJP
  32. घाटल – BJP
  33. झारग्राम – TMC
  34. मेदिनीपुर  – BJP
  35. पुरुलिया – BJP
  36. बांकुरा- BJP
  37. बिष्णुपुर – BJP
  38. बर्धमान पूर्व – BJP
  39. बर्धमान दुर्गापुर – BJP
  40. आसनसोल – BJP
  41. बोलपुर  – TMC
  42. बीरभूम  – TMC

यह भी पढ़ें-

INDIA TV-CNX Opinion Poll: क्या हरियाणा में BJP को टक्कर देगी कांग्रेस? जानें क्या है जनता का मूड

INDIA TV-CNX Opinion Poll: दिल्ली की 7 सीटों पर क्या है जनता का मूड, क्या फिर से BJP करेगी क्लीन स्वीप?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *