Sat. Apr 27th, 2024


 Good Friday- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Good Friday

गुड फ्राइडे ईसाइयों का त्योहार है। जिस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी संडे को प्रभु ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए और 40 दिन तक लोगों के बीच उपदेश देते रहे। इसलिए इसे ईस्टर वीक भी कहा जाता है। इस वीक में काली बीन्स, सालसा, एवोकाडो और पनीर से कई चीजें बनती हैं। लेकिन, इसके अलावा भी कुछ डिशेज ऐसे हैं जिसका इस त्योहार से अलग ही कनेक्शन है। तो, आइए जानते हैं गुड फ्राइडे पर कौन से पकवान बनाए जाते हैं और इनकी क्या खास बात है।

गुड फ्राइडे पर है मछली खाने का रिवाज

गुड फ्राइडे पर मछली खाने का पुराना रिवाज है। चूंकि यीशु ने गुड फ्राइडे के दिन अपने मांस का बलिदान दिया था, पारंपरिक रूप से कैथोलिक इस दिन मांस खाने से परहेज करते हैं। इसके बजाय, मछली को खाने के लिए अधिक अनुकूल प्रकार का पशु उत्पाद माना जाता है। इसका अलावा मध्ययुगीन चर्च ने भी मछली खाने का आदेश दिया था कि शुक्रवार को गर्म खून वाले जानवरों का मांस नहीं खाया जाना चाहिए, इसलिए इसके स्थान पर मछली का उपयोग किया जाने लगा।

 special dishes for Good Friday

Image Source : SOCIAL

special dishes for Good Friday

Good Friday पर बनते हैं ये स्पेशल डिश

1. Smoky Fish

Good Friday पर स्मॉकी फिश बनाए और खाए जाते हैं। इसमें एवोकाडो, ब्रेड और आदरक के साथ ये स्मॉकी फिश बनाया जाता है। इसे आग पर धुएं के साथ पका सकते हैं। इसका स्वाद काफी अलग होता है। हालांकि, इसकी रेसिपी काफी सारी हैं और लोग तरह-तरह से इसे बनाते हैं।

2. Fry dry fish

गुड फ्राईडे में मछली और ड्राई फ्रूट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए इस दिन दोनों को मिलाकर तरह-तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं। इसके अलावा भी गुड फ्राईडे पर बहुत कुछ बनाया और खाया जाता है जिनके अपने परंपरागत महत्व हैं। तो, इस गुड फ्राइडे आप मछली खाएं और इसकी तरह-तरह की रेसिपी तैयार करके खाएं।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *