Tue. Apr 16th, 2024


Karnataka News, Congress- India TV Hindi

Image Source : FILE
सुनील कानूगोलू को बनाया गया कर्नाटक सीएम का सलाहकार

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू को पार्टी ने ईनाम दिया है। सुनील को अब मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एक आदेश में कहा गया है कि सुनील कानूगोलू मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार होंगे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए आलाकमान की इच्छा के अनुसार यह कदम उठाया गया है। 

एमपी और राजस्थान में भी करेंगे काम 

इसके साथ ही खबर है कि कर्नाटक में सफल होने के बाद अब सुनील कानूगोलू मध्य प्रदेश और राजस्थान कांग्रेस के लिए भी काम करेंगे। इन दोनों राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहा जा रहा है कि राजस्थान में महंगाई राहत कैंप अभियान भी कानूगोलू का ही सुझाव है। गहलोत सरकार का यह अभियान तेजी से चर्चित हो रहा है। इस कैंप के सहारे ही गहलोत ने बुधवार देर रात बिजली बिल माफ़ी को लेकर लोकलुभावन घोषणा की है।  

कर्नाटक के बाद बढ़ गई डिमांड 


 

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और उनकी टीम सुनील कानूगोलू के साथ संपर्क में है और आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। बता दें कि इससे पहले कई राज्यों में कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मिलकर काम किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी थी। वहीं सुनील की रणनीति के साथ कर्नाटक में सफल होने के बाद चुनावी राज्यों में कांग्रेस पार्टी में अब उनकी डिमांड बढ़ गई है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *