Fri. Mar 29th, 2024


Shubman Gill- India TV Hindi

Image Source : AP
शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस और भारत के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीजन में अपना तीसरा शतक लगाया है। लीग स्टेज में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाने के बाद उन्होंने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को जमकर धोया। गिल ने इस पारी में 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अब वह आईपीएल के एक सीजन में दो से ज्यादा शतक लगाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली और जोस बटलर ही ऐसा कर पाए थे। गिल ने 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

शुभमन गिल इस पारी में 9 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके थे। वहीं अब उनके नाम 800 से ऊपर रन हो चुके हैं और ऑरेंज कैप लगभग-लगभग इस खिलाड़ी ने पक्की कर ली है। उनके आसपास अब कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो प्लेऑफ में मौजूद हो। गिल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 58 गेंदों पर 101 और आरसीबी के खिलाफ 52 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी। वह आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले गिल सातवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर, रिद्दिमान साहा, रजत पाटीदार और शेन वॉटसन ने ऐसा किया था।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक

  • विराट कोहली- 4 शतक (2016)
  • जोस बटलर- 4 शतक (2022)
  • शुभमन गिल- 3 शतक (2023)*

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज शतक

  • शुभमन गिल (GT)- 49 गेंद शतक (2023 vs MI)
  • रजत पाटीदार (RCB)- 49 गेंद शतक (2022 vs LSG)
  • रिद्दिमान साहा (PBKS)- 49 गेंद शतक (2014 vs KKR)

इससे पहले आईपीएल के एक सीजन में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शिखर धवन (2020), शेन वॉटसन (2018), केएल राहुल (2022) और विराट कोहली (2023) अपने नाम कर चुके थे। पर अब शुभमन गिल ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है। इस सीजन अगर शतकों की बात करें तो यह 12वां शतक सामने आया है। जिसमें से तीन शतक गिल और दो शतक विराट कोहली ने लगाए थे।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *