Fri. Mar 29th, 2024


Shubman Gill- India TV Hindi

Image Source : PTI
शुभमन गिल ने खेली रिकॉर्ड ब्रेकिंग ऐतिहासिक पारी

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करते हुए तूफानी शतक जड़ा। 49 गेंदों पर शतक पूरा करने के बाद गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाए। यह इस आईपीएल सीजन में उनका तीसरा शतक रहा। साथ ही प्लेऑफ में 129 रनों की शतकीय पारी खेलकर भी गिल ने इतिहास रच दिया। वह प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बने। वहीं आईपीएल इतिहास के एक सीजन में 2 से ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। ऐसे ही कई रिकॉर्ड उन्होंने बनाए।

शुभमन गिल की पारी में बने 5 बड़े कीर्तिमान

  1. शुभमन एक सीजन में तीन या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। (विराट कोहली-4, जोस बटलर-4)
  2. आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले शुभमन सबसे युवा खिलाड़ी बने। (23 साल 260 दिन)
  3. आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल बने। (129 रन)
  4. आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर। (केएल राहुल 132 नाबाद)
  5. आईपीएल प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी गिल बने। (10 छक्के)

शुभमन गिल की 800 के क्लब में एंट्री

शुभमन गिल आईपीएल के एक सीजन में 800 प्लस रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ही ऐसा किया था। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम इस सीजन 16वें मैच में 851 रन दर्ज हो गए हैं। उनसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एक सीजन में अब जोस बटलर (863 रन, 2022) और विराट कोहली (973 रन, 2016) ही आगे हैं। इस सीजन अब लगभग तय हो गया है कि वह ऑरेंज कैप जीतेंगे। अब देखते हैं कई अन्य रिकॉर्ड जो इस पारी में शुभमन गिल ने बनाए:-

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

  1. केएल राहुल- 132 नाबाद vs आरसीबी, 2020
  2. शुभमन गिल- 129 vs मुंबई इंडियंस, 2023
  3. ऋषभ पंत- 128 नाबाद vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2018
  4. मुरली विजय- 127 vs राजस्थान रॉयल्स, 2010

आईपीएल सीजन में 100 प्लस बाउंड्रीज लगाने वाले भारतीय (4s+6s)

  • 122 – विराट कोहली (RCB, 2016)

  • 111 – शुभमन गिल (GT, 2023)

  • 108 – यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)

  • 105 – ऋषभ पंत (DC, 2018)

आईपीएल प्लेऑफ में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर

  • गुजरात टाइटंस- 233/3 vs मुंबई इंडियंस, 2023
  • पंजाब किंग्स- 226/6 vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2014
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 222/5 vs दिल्ली, 2012

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *