Sat. Apr 20th, 2024


MS Dhoni, CSK- India TV Hindi

Image Source : IPL
एमएस धोनी चेपॉक के आखिरी लीग मैच के बाद भी घुटने पर आइस पैक लगाए दिखे थे

आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। सीएसके के लिए यह बहुत ही अहम मुकाबला है। इस मैच में सीएसके को हर हाल में जीतना होगा अगर उसे प्लेऑफ की टिकट पक्की करनी है। वहीं दिल्ली के पास कुछ खोने को नहीं है तो यह टीम खेल बिगाड़ सकती है जैसे पिछले मैच में उसने पंजाब किंग्स के साथ किया। इस बड़े मुकाबले से पहले एमएस धोनी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने उनके घुटने की दिक्कत पर बड़ा बयान दिया है।

हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े मैच से पहले कहा कि, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घुटना सौ फीसदी फिट नहीं है। गौरतलब है कि पूरे सीजन धोनी के घुटने की दिक्कत सामने आती रही है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं छोड़ी। इसके अलावा उन्होंने कई मैचों में स्लॉग ओवर्स में उतरकर टीम के लिए बड़े-बड़े हिट लगाकर उपयोगी रन भी बनाए हैं। उनके काफी नीचे उतरने पर सवाल उठते रहे हैं जिस पर हसी ने स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने बताया कि विकेटों के बीच दौड़कर माही अपने घुटने पर दबाव नहीं डालना चाहते इसलिए बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरकर वह ‘फिनिश’ करना चाहते हैं। वह इसी वजह से दसवें, 11वें या 12वें ओवर में नहीं उतरते हैं ताकि तेजी से दौड़ना नहीं पड़े जिससे घुटने पर दबाव पड़ेगा।

MS Dhoni

Image Source : AP

एमएस धोनी

माइकल हसी ने आगे कहा कि, वह जब तक संभव हो बल्लेबाजी के लिए उतरना टालते हैं ताकि पारी के आखिर में तेज खेल सकें। उन्होंने शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू पर काफी भरोसा जताया है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में धोनी विकेटों के बीच दौड़ में जूझते नजर आए। केकेआर के खिलाफ चेपॉक में हारने के बाद मैदान का चक्कर लगाते हुए फैंस का अभिवादन करते समय भी उनके घुटने पर आइस पैक लगा था। हसी ने यह भी कहा कि, हमें हर मैदान पर दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन मिला। एमएस लीजैंड हैं और हर रोज ऐसे माहौल में खेलने का मौका नहीं मिलता।

IPL 2023 के बाद रिटायरमेंट लेंगे धोनी?

आईपीएल 2023 के बाद एमएस धोनी के संन्यास लेने की खबर पर लगातार कई अटकलें लग रही हैं। लेकिन धोनी किस वक्त क्या करेंगे यह उनके अलावा किसी को नहीं पता होता। इस पर जब हसी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, वह (धोनी) अगले पांच साल तक और खेल सकते हैं। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने खेल पर मेहनत भी करते हैं। उनमें छक्के मारने की क्षमता है। जब तक उन्हें खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, यह देखते हुए उनके अगले पांच साल तक नहीं खेलने का कोई कारण नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:-

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *