Thu. Mar 28th, 2024


Ramadan 2023- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Ramadan 2023

नई दिल्ली: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया है। अब पहला रोजा 24 मार्च यानी जुमे के दिन होगा।  इस बात की जानकारी मरकज़ी चांद कमेटी, फरंगी महल, लखनऊ ने दी है। मरकज़ी चांद कमेटी ने बताया, ‘रमजान का महीना 24 मार्च 2023 से शुरू होगा। 22 मार्च को रमजानुल मुबारक का चांद नहीं हुआ है।’

Ramadan 2023

Image Source : INDIATV

Ramadan 2023

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। महीनेभर रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार दुनियाभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रमजान की शुरुआत सेहरी से होती है और शाम में इफ्तार के वक्त रोजेदार अपना रोजा खोलते हैं। सेहरी सूर्योदय से पहले की जाती है। रोजेदार सेहरी करने के बाद फिर शाम तक यानी इफ्तार के वक्त तक बिना पानी और खाने के रहता है। मुस्लिम समुदाय में बहुत छोटे बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिला और वृद्ध लोगों को रमजान में रोजा रखने से छूट दी गई है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Festivals News in Hindi के लिए क्लिक करें धर्म सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *