Sat. Apr 20th, 2024


Birla Group - India TV Paisa
Photo:ANI Birla Group के चेयरमेन मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया है। यह पुरस्कार भारत में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के रूप में माना जाता है। राष्ट्रपति तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में सम्मान प्रदान करते हैं। कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। बता दें कि ये पुरस्कार समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जा रहा है।

फैमली में ये पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति

मंगलम बिड़ला अपनी फैमली में ये पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं। इससे पहले उनके दादा श्री जी डी बिड़ला, उनके पिता आदित्य बिड़ला,उनकी मां सुश्री राजश्री बिड़ला और अब कुमार मंगलम बिड़ला को मिल रहा है। कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष हैं, जो छह महाद्वीपों के 36 देशों में काम करता है। वह एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, जिनके पास लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री है। उनके पास नोवेलिस इंक, बिड़ला कार्बन, आदित्य बिड़ला केमिकल्स, डोम्सजो फैब्रिकर, टेरेस बे पल्प मिल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड सहित भारत और वैश्विक स्तर पर सभी प्रमुख समूह कंपनियों के बोर्ड में अध्यक्षता की जिम्मेदारी है। 

 

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *