Wed. Apr 24th, 2024


शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा- India TV Hindi

Image Source : CCTV VIDEO
शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा

मुंबई के दहिसर पूर्व में शिंदे गुट और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में बैनर लगाने को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ता विभीषण वारे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे भाजपा कार्यकर्ता वारे के सिर पर गंभीर चोट आई है। बीजेपी कार्यकर्ता को सुख सागर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता वारे 14 साल से प्रकाश सुर्वे के साथ काम कर रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले ही विधान परिषद गुट नेता प्रवीण दरेकर के मार्गदर्शन में भाजपा में शामिल हुआ था। 

सामने आया झड़प का सीसीटीवी वीडियो

मुंबई के दहिसर में हुई इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग हाथ मे डंडा और अन्य हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। दहिसर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है।

“अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ साजिश रचने वाला नेता कभी नहीं देखा”
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना (उद्धव) नेता उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के करियर को खत्म करने का प्रयास किया। ठाकरे रत्नागिरि जिले के खेड में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ठाकरे ने भी उसी जगह पर कुछ दिन पहले एक सभा को संबोधित किया था। रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने खुद को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी बताया। शिंदे ने कहा कि उन्होंने कभी कोई ऐसा नेता नहीं देखा, जो अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर अपने ही लोगों के राजनीतिक करियर को नष्ट करने की साजिश करता हो। 

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के ठाणे में बागेश्वर धाम का बनेगा बड़ा मंदिर, आज भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं धीरेन्द्र शास्त्री

मर्सिडीज़ में आए अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर, पुलिस के सामने कर दिया सरेंडर
 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *