Sat. Apr 20th, 2024


job and layoffs- India TV Paisa
Photo:INDIA TV श्रम मंत्रालय की इस रिपोर्ट में दिखा न्यूटन का 3rd Law

Ministry of Labor ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जनवरी 2023 में 16.27 लाख नये सदस्य जोड़े हैं। बुधवार को जारी पेरोल आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत जनवरी में लगभग 22,800 नये प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जो अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देते हैं। बयान के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में जोड़े गए कुल 16.27 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष तक की आयु के 7.52 लाख सदस्य हैं। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं। इसी तरह जनवरी 2023 में महिला सदस्यों का नामांकन 13.22 लाख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया। बयान के मुताबिक पेरोल के आंकड़े अस्थायी हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

16.26 लाख नए सदस्य 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2022 में शुद्ध आधार पर 16.26 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा एक साल पहले इसी माह की तुलना में 16.5 प्रतिशत अधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं। मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी ईपीएफओ के अस्थाई पेरोल यानी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले लोगों के आंकड़ों में बताया गया है कि ईपीएफओ ने नवंबर 2022 में शुद्ध रूप से 16.26 लाख सदस्य जोड़े हैं। 

अक्टूबर 2022 के मुकाबले 25.67 अधिक

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये आंकड़े अक्टूबर 2022 के मुकाबले 25.67 अधिक है। नवंबर में जोड़े गए कुल 16.26 लाख सदस्यों में लगभग 8.99 लाख सदस्य पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं। इससे पता चलता है कि ईपीएफओ में शामिल होने वाले नए सदस्यों की संख्या अक्टूबर 2022 के 7.28 लाख के मुकाबले 1.71 लाख बढ़ गई। नए सदस्यों में सबसे अधिक 2.77 लाख 18-21 वर्ष के आयु-समूह के हैं। इसके बाद 2.32 लाख सदस्य 22-25 वर्ष के आयु-वर्ग के हैं। समीक्षाधीन माह में कुल नए सदस्यों का 56.60 प्रतिशत हिस्सा आयु समूह 18-25 वर्ष का है। इससे पता चलता है कि पहली बार नौकरी चाहने वाले बड़े पैमाने पर देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 11.21 लाख सदस्य ईपीएफओ के साथ फिर से जुड़े।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *